छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के मंत्री टैक्सपेयर से मिले करोड़ों रुपए को खर्च कर सरकारी सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। विभागीय काम कम कर बीजेपी का प्रचार-प्रसार करने छत्तीसगढ़ आते हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के मंत्री टैक्सपेयर से मिले करोड़ों रुपए को खर्च कर सरकारी सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। विभागीय काम कम कर बीजेपी का प्रचार-प्रसार करने छत्तीसगढ़ आते हैं। मोदी सरकार के मंत्री जितना सरकारी खर्च करते हैं, उतना छत्तीसगढ़ को देने की भी क्षमता नहीं रखते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीते 3-4 माह में अमित शाह, राजनाथ सिंह,गिरिराज,फग्गनसिंह कुलस्ते,प्रह्लाद पटेल,सहित दो दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्री करीब 100 बार छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता को अपने विभाग से सम्बंधित कोई बडी सौगात नहीं दिए, न ही उनके विभाग से छत्तीसगढ़ को क्या मिला इसकी जानकारी दे पाए। इनका मुख्य एजेंडा छत्तीसगढ़ आकर मोदी सरकार की 9 साल की नकामी वादाखिलाफी पर पर्दा करना, झूठ बोलना, जुमला सुनाना, औछी बयानबाजी करना, और फोटो खींचवा कर वापस चले जाना ही रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की गलतनीतियों, मुनाफाखोरी, हम दो हमारे दो की नीति और वादाखिलाफी से जनता परेशान हैं। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, बिकती सरकारी कंपनियां और देश पर बढ़ रहे कर्ज से हताश और परेशान हैं । दूध दही पुस्तक कापी जूता चप्पल स्टेशनरी पर मोदी सरकार टैक्स वसूल रही है। दवाइयों के दाम में 30% की वृद्धि हो गई है। मनमोहन सरकार के समय मिलने वाला 410 रु का रसोई गैस 1200 ₹में खरीदने जनता मजबूर है। मोदी सरकार रसोई गैस के दाम में प्रति सिलेंडर 800 रु से ज्यादा अतिरिक्त वसूली कर रही है।