'व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान'
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कुटरू (बीजापुर) में नक्सलियों के किए कायरता पूर्ण IED ब्लास्ट में हमारे आठ बहादुर जवानों और एक वाहन चालक के वीरगति होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। ईश्वर दिवंगत जवानों को शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नक्सलियों की यह कायराना हरकत है। सरकार को इन जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। नक्सलवाद को खत्म करने के लिये ठोस रणनीति बनानी चाहिए।
बैज ने कहा कि सरकार बने एक वर्ष से अधिक हो गया है अभी तक सरकार ने नक्सलवाद जैसे महत्वपूर्ण मसले पर अपना कोई राय नहीं बना पाई है। सरकार मति भ्रम का शिकार है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नक्सलवाद पर एक ठोस नीति बनाया था विश्वास, विकास, सुरक्षा के मूल मंत्र को लेकर कांग्रेस सरकार आगे बढ़ी थी, जिसके सकारात्मक परिणाम आये और राज्य में नक्सली गतिविधियों में 80 प्रतिशत तक की कमी आई थी। रमन राज में नक्सलवाद 15 जिलों तक पहुंच गया था। कांग्रेस सरकार के 5 सालों में बस्तर के सूदुर क्षेत्रों तक सिमट गया था। वर्तमान भाजपा सरकार के अनिर्णय के कारण राज्य में एक बार फिर नक्सली गतिविधियां बढ़ गई है।