फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: विशेष विमान में 'राम आएंगे-आएंगे' भजन के साथ झूम उठे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पूरे मंत्रिमंडल, VIDEO

Mon, 15 Jul 2024 03:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल का उड़ते विमान में भक्तिमय रूप देखने को मिला है। देश में मशहूर 'राम आएंगे-आएंगे' सॉंग में पूरे मंत्रिमंडल झूम उठे।
विज्ञापन
विशेष विमान में मंत्रिमंडल ने गाया भजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल का उड़ते विमान में भक्तिमय रूप देखने को मिला है। देश में मशहूर 'राम आएंगे-आएंगे' सॉंग में पूरे मंत्रिमंडल झूम उठे। दरअसल, कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पूरे मंत्रिमंडल भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या गए हुए थे। सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रिमंडल विशेष विमान में रवाना हुए थे। इस दौरान 'राम आएंगे-आएंगे' भजन में पूरे मंत्रिमंडल झूमते हुए नजर आये हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन




मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में पूरे मंत्रिमंडल भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मंत्री टंकराम वर्मा ने पूरे मंत्रिमंडल को 'राम आएंगे-आएंगे' भजन सुना रहे थे। इस दौरान सभी मंत्रिमंडल झूम उठे और सीएम साय समेत सभी भजन गाने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी मंत्री थाली बजाकर कर भजन कर रहे हैं और इस तरह भक्तिमय भजनों के साथ अयोध्या पहुंचे।   

मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर लिखा कि कंचन कलस बिचित्र संवारे, सबहिं धरे सजि निज निज द्वारे। बंदनवार पताका केतू, सबन्हि बनाए मंगल हेतू। उन्होंने आगे लिखा कि भजन का एक-एक शब्द भांचा राम के लिए तीन करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों का समर्पण है। सभी मामा अपने भांचा प्रेम में मंत्रमुग्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें