फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG budget: अयोध्या और काशी की तरह बनेंगे छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठ, छत्तीसगढ़ बजट में सरकार ने किया प्रावधान

Fri, 09 Feb 2024 06:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया है। इसमें प्रदेश के पांच शक्तिपीठों को विकसित करने के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया है। इसमें प्रदेश के पांच शक्तिपीठों को विकसित करने के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन




आम नागरिकों के लिए राज्य में पर्यटन सुविधा को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए एक करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया गया है। शक्तिपीठ परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के पांच शक्तिपीठों को विकसित करने के लिए योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए पांच करोड़ का प्रावधान किया गया है। विभागवार महत्वपूर्ण अभिलेखों को डिजिटल रूप में तैयार करके छत्तीसगढ़ वेब अभिलेखागार के जन समस्या को सुविधा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 3 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

प्रदेश के पांच शक्तिपीठ

  • रतनपुर में महामाया
  • चंद्रपुर में चंद्रसेनी
  • डोंगरगढ़ में बमलेश्वरी
  • दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी देवी 
  • खल्लारी में खल्लारी माता 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें