मन में यदि हौसलों की उड़ान हो तो सपनों को पंख जरूर लग जाते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सत्र 2023 के 10वीं और 12वीं के के टॉपर्स छात्रों के साथ। 10 और 12 वीं के टॉपर बच्चों ने रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर जॉयराइड का आनंद लिया।
विज्ञापन
1 of 7
टॉपर्स छात्रों ने की हेलीकॉप्
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मन में यदि हौसलों की उड़ान हो तो सपनों को पंख जरूर लग जाते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सत्र 2023 के 10वीं और 12वीं के के टॉपर्स छात्रों के साथ। 10 और 12 वीं के टॉपर बच्चों ने रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर जॉयराइड का आनंद लिया। उत्साहित बच्चों के लिए यह सफर काफी रोमांचकारी रहा। वर्ष 2023 की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले 89 छात्रों ने राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड से जॉय राइड का आनंद लिया।
विज्ञापन
2 of 7
टॉपर्स छात्रों को सवारी करने के लिए उड़ान भरता हेलीकॉप्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों ने साझा किए अनुभव
बातचीत में कोरबा जिले के विशेष पिछड़ी बिरहोर जनजाति के कक्षा 12वीं के छात्र सुकसम ने बताया कि मुख्यमंत्री की ये पहल काफी अच्छी है। इससे हम जैसे और भी पिछड़े समुदाय से आने वाले लोगों को प्रावीण्य सूची में आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 7
छात्रों ने अपना अनुभव शेयर किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ की कक्षा 12 वीं की छात्रा प्रिया रोहरा ने हेलीकॉप्टर ज्यायराइड के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा छोटे से शहर से आकर यहां हेलीकॉप्टर में बैठना किसी सपने से कम नहीं है।
4 of 7
हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने के लिए जाती छात्राएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 49 और कक्षा 12वीं में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजाति के अपने-अपने वर्ग में 10 वी पांच और 12 वी के पांच सहित कुल 10 बच्चों ने टॉप किया इन बच्चों को कराया गया। साल 2022 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 125 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वादे के अनुरूप हेलीकॉप्टर में जॉय राइडिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
हेलीकॉप्टर की सवारी करते छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा सचिव एस भारतीदासन, प्रमुख सचिव शिक्षा आलोक शुक्ला,सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल वीके गोयल, रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 7
इस दौरान छात्राएं काफी खुश नजर आईं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे हुई थी जॉय राइड की शुरुआत
सीएम भूपेश ने टॉपर्स छात्रों को हेलीकाप्टर से जाय राइड कराने की घोषणा तब की थी, जब सीएम प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथ नगर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे थे। तब एक छात्रा स्मृति ने सीएम से हेलीकाप्टर में बैठने की बात कही थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तुम 12वीं में टाप करोगी तब तुम्हें हेलीकाप्टर में बिठाएंगे।
हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने के दौरान छात्रों के खिले चेहरे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्रा के उसी दिन बैठने की जिद्द करने पर सीएम ने बच्ची की खुशी के लिए उसे जाय राइड कराने निर्देशित किया। नारायणपुर के अबूझमाड़ में रहने वाले देवानंद ने पिछले साल जाय राइड की थी। उन्होंने कहा कि जिस जंगल में सूरज की किरणें भी नहीं पहुंच पाती। ऐसे में बहुत ऊंचाई से पेड़ों को देखना अद्भुत अनुभव था। भेंट मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल से बच्चों ने पूछा था कि आसमान से हमारा शहर कैसा दिखता है।