फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी बोली: लोकसभा चुनाव देश के सुनहरे भविष्य का निर्वाचन, कांग्रेस ने कहा-केंद्र सरकार की विदाई की डेट तय

Sat, 16 Mar 2024 10:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बचे हुए दोनों टापू भी इस बार भाजपा की सुनामी में डूबने वाले हैं। प्रदेश का एक-एक भाजपा कार्यकर्ता  कार्यकर्ता 'अबकी बार 400 पार' के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी जान से जुटा है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बचे हुए दोनों टापू भी इस बार भाजपा की सुनामी में डूबने वाले हैं। प्रदेश का एक-एक भाजपा कार्यकर्ता  कार्यकर्ता 'अबकी बार 400 पार' के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी जान से जुटा है। दूसरी और कांग्रेस बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विदाई की तिथि घोषित हो चुकी है। आरोप लगाते हुए कहा कि जनता मोदी की वादाखिलाफी का हिसाब करने को तैयार बैठी है। 10 साल पहले जनता से बड़े-बड़े वादा कर सरकार में आये नरेंद्र मोदी की सरकार हर मोर्चे में विफल साबित हुई। 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी ने प्रदेश में आकर जनता से वादा किया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनेगी तो सभी के खाते में 15-15 लाख रूपए आएंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीते 10 साल से प्रदेश की जनता 15 लाख रुपए खाते में आने का इंतजार कर रही है। किस तारीख को पैसा जनता के खाते में ट्रांसफर होगा? दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा था, 10 साल में प्रदेश के 43 लाख युवाओं को रोजगार मिलना था जो अब तक केंद्र सरकार ने नहीं दिया है। वह रोजगार प्रदेश के युवाओं को कब मिलेगा तारीख बताने की कृपा करें? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया गया था आज हालात यह है कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई से जनता हताश और परेशान हैं। महंगाई से जनता को राहत किस तारीख को मिलेगी यह बता दे? 2023 भी निकल चुका है लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है? लोकसभा चुनाव में यह मुद्दे प्रभावी होंगे।

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में कहा कि भाजपा की चुनावी तैयारी विधानसभा चुनाव पूर्ण होने के दूसरे दिन से ही आरंभ हो गई थी। भाजपा सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है। दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की समझदार जनता भाजपा को पूरी 11 सीटें देकर एक व्यापक, चमत्कारिक जनादेश देगी है। यह समर्थन नए भारत और विकसित भारत के लिए है। हमारे प्रधानमंत्री सपनों में नहीं, संकल्प में यकीन करते हैं। देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम के परिणामस्वरूप भाजपा को 46 प्रतिशत मत को साथ 54 सीटों पर जीत मिली।  2018 के विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा 15 सीटों पर जीती, लेकिन चार माह बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली थी। 2023 में 54 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है, इसलिए अबकी बार 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य है। पिछले चुनाव के परिणाम से उत्साहित कार्यकर्ता फिर से लोकसभा चुनाव की तैयारी में दिन-रात जुटे हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह, रक्षामंत्री सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आएंगे छत्तीसगढ़
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजकशिवरतन शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं लेकर प्रचार करेंगे। पार्टी की चुनावी तैयारियों की विस्तार से चर्चा करते हुए शर्मा ने बताया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव की दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ को तीन कलस्टरों में विभाजित कर प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्ति की। इसी प्रकार संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। उन्होंने कहा कि 37 कमेटियों का गठन किया गया है। चुनाव सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चुनाव प्रबंधन संयोजक व सह प्रबंधकों की नियुक्ति हो चुकी है। प्रधानमंत्री के 10 वर्ष के एवं भाजपा की प्रदेश सरकार के 3 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में तीन-तीन प्रचार रथ चलेंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,रामू जगदीश  रोहरा,प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, नलिनेश ठोकने प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें