IRS ashutosh pradhan: भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में लगा हुआ है। इसी क्रम में आयोग ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय राजस्व सेवा के वर्ष 2009 बैच के अधिकारी आशुतोष प्रधान को व्यय प्रेक्षक नियुक्त है।

विज्ञापन
इस कड़ी में व्यय प्रेक्षक आशुतोष प्रधान ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र पहुंचकर जगदलपुर में निर्वाचन व्यय लेखा मॉनिटरिंग दलों की बैठक ली। जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अंतरराज्यीय सीमाओं में विशेष चौकसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बस्तर जिला पंचायत कार्यालय में स्थापित निर्वाचन व्यय लेखा सेल, विभिन्न निगरानी टीमों और मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के मीडिया सेंटर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।