फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोरबा में मालवाहक ऑटो में आग के बाद हुआ ब्लास्ट, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखिए वीडियो

Fri, 23 Dec 2022 01:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

सर्वमंगला चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि रात के वक्त यह हादसा सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंची और वाहन चालक की पतासाजी की गई तो वह नहीं मिला।  फिलहाल गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल गाड़ी में क्या है, यह पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
सड़क चलते मालवाहक वाहन में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार देर रात सड़क चलते एक मालवाहक ऑटो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो धू-धू कर जलने लगा। आग लगी देख चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। तभी जोरदार धमाका भी हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन वहां जलते हुए वाहन के अलावा कोई नहीं मिला। पुलिस चालक और वाहन मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हादसा सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, हादसा कोरबा-कुसमुंडा रोड पर रात करीब 10 बजे हुआ है। कुसमुंडा की ओर जा रहा एक मालवाहक ऑटो में अचानक आग लग गई। इंजन की ओर निकल रही आग की लपटों ने थोड़ी देर में ही पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आग चालक के केबिन तक पहुंची तो वह चलती ऑटो से नीचे कूद पड़ा और अपनी जान बचाई। इसके बाद आग टायर से होते हुए पूरे ऑटो में फैल गई। 
विज्ञापन




केबिन के पीछे का हिस्सा चारों ओर से लोहे की चादर से बना हुआ था। इसके चलते आग अंदर नहीं पहुंच सकी। हालांकि चारों टायर जलकर खाक हो गए और जोर का धमाका हुआ। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पिछला हिस्सा छोड़कर पूरी ऑटो खाक हो चुकी थी। मालवाहक पर सफेर रंग से पेंट किया गया था और उस पर "टू ब्रदर्स" लिखा हुआ है। हादसे के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन




सर्वमंगला चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि रात के वक्त यह हादसा सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच कार्रवाई करते हुए वाहन चालक की पतासाजी की गई तो वह नहीं मिला। फिलहाल गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल गाड़ी में क्या है, यह पता नहीं चल सका है। अफसरों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद वाहन को खोलकर चेक किया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें