फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कार बेकाबू होकर खदान में गिरी, हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत, ओडिशा से लौट रहे थे सभी

Fri, 30 Dec 2022 06:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सारंगढ़

सार

मृतका मीनू पटेल टीमरलगा गांव की सरपंच थीं। उसके साथ उसके पति, सास, ससुर और 15 वर्षीय बेटी पारिवारिक कार्य से ओडिशा गए हुए थे। वापसी में रात तकरीबन 03.00 बजे कार अनियंत्रित होकर खदान में गिर गई। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारंगढ़ जिले के टीमर लगा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खुली खदान में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार पांच लोग खदान में भरे गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद कार सवार 15 वर्षीय छात्रा ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई। जबकि चार अन्य लोग नहीं निकल पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची।  खदान में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। जबकि तीन अन्य लोगों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने खदान में डूबी कार भी हाइड्रा की मदद से बाहर निकाल दी है। बताया जाता है कि मृतका मीनू पटेल टीमरलगा गांव की सरपंच थीं। 

उसके साथ उसके पति, सास, ससुर और 15 वर्षीय बेटी पारिवारिक कार्य से ओडिशा गए हुए थे। वापसी में रात तकरीबन 03.00 बजे कार अनियंत्रित होकर खदान में गिर गई। पुलिस ने सभी चारों मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें