फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की चेतावनी को किया नजरअंदाज: उफनती नदी में जा फंसी कार; 5 युवाओं को रात में पुलिस ने किया रेस्क्यू

Sat, 26 Sep 2026 02:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

जिले के दनिया पुल पर देर रात बाढ़ के तेज बहाव में एक कार फंस गई। कार में सवार रायपुर और भिलाई के पांच युवक-युवतियां पेड़ की टहनी पकड़कर जान बचाते रहे। पुलिस टीम ने अंधेरे और उफनती नदी के बीच सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने 5 युवाओं को सकुशल निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में दनिया पुल पर शुक्रवारदेर रात करीब 2:30 बजे उफनती नदी के बीच फंसी कार से पुलिस ने पांच युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मध्य प्रदेश के कान्हा-किसली घूमने जा रहे रायपुर और भिलाई के रहने वाले ये पांचों दोस्त पुल पर लगे पुलिस स्टॉपर को तोड़ते हुए बाढ़ के तेज बहाव में चले गए थे। सड़क से बहकर नदी के बीच मझधार में कार फंसने के बाद पांचों लोगों ने पेड़ की टहनी पकड़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद आपातकालीन नंबर 112 पर फोन करके मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रात के अंधेरे और तेज बहाव के बीच सतर्कता से राहत कार्य चलाते हुए सभी को सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन


सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस ने सभी पीड़ितों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पूछताछ में सामने आया कि कार को कुबेर साहू चला रहा था। बचाए गए लोगों में गुढ़ियारी रायपुर निवासी कमलेश साहू (25), कृष्णा नगर गुढ़ियारी रायपुर निवासी कुबेर साहू (25),निहाल सक्सेना(21), कैंप-02 पावर हाउस भिलाई निवासी महक कौर (21) और कैंप-01 रामनगर भिलाई निवासी प्रीति रात्रे (20) शामिल हैं।

चेतावनी को नजरअंदाज कर घुसाई कार
बाढ़ की आशंका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दनिया पुल पर पुलिस बल तैनात किया गया था। देर रात करीब 2:30 बजे रायपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक CG 04 PV 5636) को पुल के दूसरे छोर पर तैनात जवानों ने रोकने के लिए आवाज लगाई। चालक ने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया, जिससे कार स्टॉपर से टकराकर उफनते पानी में चली गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कार बहकर नदी के बीचों-बीच पहुंच गई। कार में सवार लोग जान बचाने के लिए चीख-पुकार मचाने लगे।
विज्ञापन


अंधेरे और उफान के बीच चलाया अभियान
ड्यूटी पर तैनात जवानों ने घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। भारी बारिश, अंधेरे और नदी के उफान के बीच पुलिस टीम ने अत्यधिक सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस बीच स्थिति को समझते हुए कार सवार पांचों लोगों ने पास ही मौजूद एक पेड़ की टहनी को कसकर पकड़ लिया था। पुलिस जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक-एक करके सभी पांचों लोगों को नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें