फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Korba : तेज रफ्तार पिकअप और कार के  बीच हुई भिड़ंत, कार चालक की मौत व एक घायल

Fri, 11 Aug 2023 04:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में तेज रफ्तार पिकअप और कार के जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हो गया। 
विज्ञापन
पिकअप और कार की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में लगातार एक के बाद एक सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा रही है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। एक बार फिर शुक्रवार को करतला थाना क्षेत्र के उरगा हाटी राजमार्ग पर कोटमसरा नाला के पास तेज रफ्तार पिकअप और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों ही वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 1121 करतला थाना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि कार करतला से हाटी की ओर जा रही थी। वहीं, पिकअप उरगा हाटी से करतला की ओर आ रही थी।

विज्ञापन


करतला थाना प्रभारी लालन पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बालको निवासी हैबीकुल कमल अपने दोस्त आबिद अख्तर के साथ किसी काम से हाटी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पिकअप से टकरा गई। दोनों ही वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार चालक वाहन में ही फंसा रहा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

करतला थाना प्रभारी ललन पटेल ने बताया कि घटना के बाद वाहन में फंसे मृतक को गैस कटर से कटकर काफी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें