फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायपुर में व्यापारी का अपहरण, कार में पीटते हुए ले गए बदमाश, कवर्धा से बरामद

Sat, 03 Jun 2023 12:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाने से बीते दिनों शुक्रवार को किडनैप हुए लड़के को पुलिस ने कवर्धा जिले से ढूंढ निकाला है। शुक्रवार की रात को सुंदर नगर में कार सवार 5 युवकों ने सिद्धार्थ का किडनैप किया था।
विज्ञापन
युवक कवर्धा से बरामद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाने से बीते दिनों शुक्रवार को किडनैप हुए युवक को पुलिस ने कवर्धा जिले से ढूंढ निकाला है। शुक्रवार की रात को सुंदर नगर में कार सवार 5 बदमाशों ने युवक का किडनैप किया था। इस वारदात में शामिल आरोपी फरार हैं। पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी। 
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं से बचने के बाद युवक सिद्धार्थ ने बताया कि किडनैपर रात 8 बजे आए थे। उहोंने मेरे साथ मारपीट की।  इसके बाद गाड़ी में बंद कर ले जाने लगे। इस दौरान शहर में पुलिस की चेकिंग को देखकर कमल विहार की तरफ से ले जा रहे थे। ग्रे-कलर की कार थी, जिसमें मुझे किडनैप कर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी एनटीपीसी में चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे थे। किडनैपरों ने धमकी देते हुए कहा कि तुम अपने पापा को एनटीपीसी का चुनाव लड़ने से मना कर दो नहीं, तो पूरे परिवार को दिक्कत होगी। अपहरणकर्ताओं ने युवक को बताया कि वो हरियाणा से आए हैं। 

इस वारदात की जांच पड़ताल में 7 से 8 पुलिस अधिकारी जुटे थे। क्राइम ब्रांच टीम भी पूछताछ कर रही थी। आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। टोल प्लाजा में नाकाबंदी भी किया गया था। बहरहाल, किडनैप हुए सिद्धार्थ को कवर्धा जिले से बरामद कर लिया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में शामिल आरोपियों की खोजबीन में लगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें