फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरकंटक से लौट रहे थे श्रद्धालु: यात्रियों से भरी बस पलटी, शॉर्ट-कट लेने से हुआ हादसा; छह से अधिक यात्री घायल

Sat, 17 Feb 2024 08:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में पकरिया दुर्गाधारा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में छह से अधिक यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल अमरकंटक में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला को अमरकंटक से जोड़ने वाले पकरिया दुर्गाधारा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में छह से अधिक यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल अमरकंटक में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट-कट लेने की वजह से हादसा हुआ है। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमरकंटक में नर्मदा जयंती मनाई जा रही थी। छत्तीसगढ़ से भी काफी तीर्थ यात्री अमरकंटक पहुंचे थे। वापसी के दौरान बिलासपुर से तीर्थ यात्रियों को लेकर अमरकंटक से बस क्रमांक CG10 G 0828 रविराज ट्रैवल्स की बस शॉर्ट-कट मारते हुए दुर्गा धारा पकरिया मार्ग से अमरकंटक से गौरेला के लिए निकली। पहाड़ी ढलान में बस अनियंत्रित होकर डूमर पानी गांव के पास पहाड़ पर चढ़कर पलट गई। इस दौरान बस में सवार लगभग 40 यात्रियों में से छह-सात यात्रियों को चोट लगी है, जिन्हें अमरकंटक के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, जानकारी यह भी है इस मार्ग पर पहाड़ी रास्ते और अत्यधिक पहाड़ी रास्ता होने के चलते इस मार्ग पर यात्री बसें प्रतिबंधित हैं। हादसे का शिकार हुई बस का परमिट नहीं होने के वावजूद बस चालक शॉर्ट-कट और कम दूरी के चलते इस मार्ग से मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुआ था। वहीं, जिस जगह हादसा हुआ अगर बस दूसरी ओर पलटती तो हादसा बड़ा हो सकता था, क्योंकि दूसरी ओर खाई थी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें