फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कवर्धा से रायपुर आ रही बस हादसे का शिकार, 20 यात्री सवार; कई को मामूली चोट

Thu, 03 Sep 2026 05:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कवर्धा से रायपुर आ रही यात्री बस बृहस्पतिवार को राजधानी रायपुर में रिंगरोड पर तेज बारिश के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बस स्टॉप से टकरा गई। इस भीषण हादसे में बस स्टॉप का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा से रायपुर आ रही यात्री बस बृहस्पतिवार को राजधानी रायपुर में रिंगरोड पर तेज बारिश के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बस स्टॉप से टकरा गई। इस भीषण हादसे में बस स्टॉप का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बस स्टॉप पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


यह दुर्घटना उस समय हुई जब यात्री बस कवर्धा से रवाना होकर रायपुर बस स्टैंड की ओर जा रही थी। रिंगरोड क्षेत्र में अचानक बारिश तेज हो गई, जिससे सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई। दृश्यता घटने और कठिन परिस्थितियों के कारण चालक बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार बस सड़क से भटककर सीधे बस स्टॉप में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस स्टॉप के परखच्चे उड़ गए। बस के टकराते ही भीतर सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग चीखने-चिल्लाने लगे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर तेज बारिश के दौरान कम दृश्यता और बस की गति को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें