फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2023 से नहीं जमा हुआ बिजली बिल: तीन लाख का बिजली बिल बकाया, दंतेवाड़ा विधायक के गीदम आवास की बिजली कटी

Thu, 03 Sep 2026 04:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के गीदम स्थित आवास का बिजली कनेक्शन करीब 3 लाख रुपये का बकाया बिल जमा नहीं होने पर काट दिया गया। बिजली विभाग ने दोनों कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए हैं। अधिकारियों ने बकाया राशि की पुष्टि की है।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग ने बकाया बिल का भुगतान न करने के कारण दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के गीदम स्थित आवास का बिजली कनेक्शन काट दिया है। यह भवन वन विभाग का है, जिसे वर्तमान में विधायक चैतराम अटामी को आवंटित किया गया है। इस परिसर में बिजली के दो कनेक्शन लगे हैं और दोनों पर करीब तीन लाख रुपये का बिल बकाया है। समय पर राशि जमा न होने पर विभाग ने दो दिन पहले दोनों कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अनुसार, भवन में लगे एक सिंगल फेज कनेक्शन पर लगभग 2.30 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। साल 2023 से इस कनेक्शन का बिल जमा नहीं हुआ था, जिससे बकाया राशि बढ़ती चली गई। वहीं, परिसर के दूसरे थ्री फेज कनेक्शन पर भी 50,250 रुपये से अधिक का बिल करीब एक साल से बकाया था। बकाया राशि जमा न होने के कारण बिजली विभाग ने दोनों कनेक्शन काट दिए।

गीदम के रेंजर शिव टंडन ने बताया कि भवन वन विभाग का है और फिलहाल दंतेवाड़ा विधायक को आवंटित है। उन्होंने बताया कि भवन में लगे एक मीटर पर किसी कुंवर के नाम से कनेक्शन दर्ज है, जिस पर ढाई लाख रुपये से अधिक का बकाया है। इस संबंध में विभागीय स्तर पर वार्ता जारी है। 
विज्ञापन


बिजली विभाग के सहायक अभियंता अविनाश लकड़ा ने बकाया बिल का भुगतान न होने पर ही कनेक्शन काटने की पुष्टि की है। वहीं, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें