रायपुर बूढ़ातालाब का फुटपाथ धंसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजधानी रायपुर के फेमस पर्यटन स्थलों में से एक बूढ़ातालाब में बना फुटपाथ बारिश की वजह से धंसककर तालाब में गिर गया है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्योंकि यहां अधिक संख्या में लोग सुबह-शाम के वक्त घूमने आते हैं। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है।
फुटपाथ धसने की सूचना पर महापौर एजाज ढेबर मौके पर पहुंचे। ढेबर ने फुटपाथ धसने की वजह से नाराजगी जताई है। उन्होंने ने कहा कि इससे जुड़े अफसर और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल धसे हुए हिस्से को नगर निगम ने बैरिकेडिंग की है। यह भी देखा जा रहा है कि धसे हुए हिस्सा खोखली होती जा रही है। महापौर ने धसे हुए हिस्से को जल्द ठीक करने के लिए निर्देश दिए हैं।
दूसरी ओर बूढ़ातालाब में बने फुटपाथ का दूसरा हिस्से के भी तालाब में गिरने की संभावना बनी हुई है। मामले में महापौर बेहद नाराज दिखे।
उन्होंने इस संबंध में इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर ढेबर ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी और ठेकेदार जो कार्य में शामिल हैं, उन्हें ब्लैकलिस्टेड करने को कहा है।