फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ का जवान घायल

Sun, 27 Sep 2020 08:07 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
IED attack (File) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आने से सीमा सुरक्षा बल का जवान घायल हो गया है।
विज्ञापन


कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोयलीबेड़ा-धत्ता मार्ग पर आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ की चौथी बटालियन का जवान विरेंद्र टुड्डु घायल हो गए।
विज्ञापन




पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों को गस्त पर रवाना किया गया था। दल के जवान जब एक नाले के करीब पहुंचे तब टुड्डु का पैर आईईडी (प्रेशर बम) के ऊपर पड़ गया। इससे बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में जवान घायल हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायल जवान को हल्की चोटें आई है। तथा उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

इधर बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें