Naxals torched vehicles engaged in road construction work
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला राजनांदगांव के मोहला पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों में नक्सलियों ने बुधवार रात आग लगा दी। राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने बताया कि 'राजनांदगांव जिले के मोहला पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत पारडी और परविडीह गांव के बीच सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों को नक्सलियों ने निशाना बनाया। एक चेन माउंटेन वाहन, दो मिक्सर मशीन और दो ग्रेडर में बुधवार रात आग लगा दी।'