फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dantewada: ग्रेनेड विस्फोट में बीएसएफ जवान की मौत, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे बलवीर चंद

Sun, 05 Nov 2023 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा

सार

घटना में बलवीर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तुरंत दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलवीर चंद हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे और उनके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की ग्रेनेड विस्फोट में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विस्फोट उस वक्त हुआ जब  ड्यूटी के लिए कटेकल्याण पुलिस थाने में तैनात बीएसएफ की 70वीं बटालियन की एक टीम तलाशी अभियान शुरू करने वाली थी। गश्ती दल थाना परिसर से बाहर जा रहा था, तभी हेड कांस्टेबल बलबीर चंद द्वारा पहनी थैली में रखा हथगोला फट गया।

विज्ञापन

घटना में बलवीर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तुरंत दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलवीर चंद हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे और उनके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

दरअसल दंतेवाड़ा उन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 12 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें