फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत ने तोड़ा दम: प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर दे दी जान, समाज का सता रहा था डर; शादीशुदा थी प्रेमिका

Sat, 30 Dec 2023 10:13 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले में एक प्रेमी और प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
उतई थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मचांदुर चौकी क्षेत्र में प्रेमी जोड़ो ने खेत में लगे खार के लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मचांदुर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि स्टेशन मरोदा निवासी कौशल विश्वकर्मा (27) और खोपाली गांव की मिनाक्षी यादव (25) ने ग्राम खोपली स्थित खार के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी गांव के कोटवार ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची मचांदुर पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का मुआयना की। 

मिनाक्षी यादव शादीशुदा थी। वहीं, कौशल विश्वकर्मा अविवाहित है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लोकलाज के डर से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें