फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boiler Explosion in Sakti: बॉयलर फटने से घायल 13 कर्मियों के नाम आए सामने, देखें किसका कहां चल रहा है उपचार

Tue, 14 Apr 2026 10:51 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

यह दर्दनाक घटना मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे उस समय हुई जब प्लांट में सामान्य कार्य चल रहा था। अचानक हुए एक शक्तिशाली विस्फोट ने पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि ऐसा लगा मानो कोई मिसाइल गिरी हो।
विज्ञापन
वेदांता पावर प्लांट में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें बॉयलर फटने से हुए जोरदार विस्फोट में आठ कर्मियों की मौत हो गई है। एसएसी शशि मोहन सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद 30 लोगों को रायगढ़ लाया गया है, जिसमें से आठ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में करीब 30 कर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में पश्चिम बंगाल और केनपाली गांव के स्थानीय निवासी शामिल हैं। घायलों में से 13 नाम सामने आए हैं। 
विज्ञापन


यहा देखें पूरी सूची
जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती 
1. मानस गिरी
2. कार्तिक महतो
3.  ब्रजेश कुमार
4. केशव चंद्रा
5. भुवनेश्वर चंद्रा
6. अभिषेक चंद्रा
7. नदीम अंसारी
8. मिलन वारे
9. संदीप
10. शिवनाथ मुरमु

बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती
11. बनवाली लाल बरेठ
12. उपेन्द्र
13 परदेशी लाल चंद्रा

'ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी'
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो। चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है।

सीएम ने जताया दुख
पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं जताईं। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने, घायलों के बेहतर उपचार और घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें