महादेवघाट क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने इंद्रावती नदी के बीचोंबीच एक युवक का शव तैरते हुए देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जगदलपुर शहर के महादेवघाट क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने इंद्रावती नदी के बीचोंबीच एक युवक का शव तैरते हुए देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह ने बताया कि महादेवघाट में कुछ युवक नदी में नहा रहे थे, तभी उन्होंने पानी में एक शव को बहते हुए देखा। शव इंद्रावती नदी की दिशा से महादेवघाट की ओर आ रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और पुलिस व गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और उसमें सड़न व बदबू आने लगी थी। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। युवक के कपड़ों और चेहरे से उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव को मेकाज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस (पीएम घर) में रखवाया गया है। पुलिस ने युवक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्रों में भेजी है ताकि परिजनों की तलाश की जा सके। फिलहाल मामले में मर्ग दर्ज कर जांच जारी है।