फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jashpur: पांच माह से लापता नाबालिग का शव खेत में दफन मिला, प्रेम त्रिकोण में खुदकुशी का सनसनीखेज मामला

Tue, 10 Dec 2024 03:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर में पांच महीने से लापता 16 वर्षीय नाबालिग बालिका का शव कुनकुरी थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव के एक खेत में दफन मिला है। जशपुर पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना प्रेम त्रिकोण से उपजे विवाद का परिणाम है।
विज्ञापन
पांच माह से लापता नाबालिग का शव खेत में दफन मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर में पांच महीने से लापता 16 वर्षीय नाबालिग बालिका का शव कुनकुरी थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव के एक खेत में दफन मिला है। जशपुर पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना प्रेम त्रिकोण से उपजे विवाद का परिणाम है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
घटना 6 अगस्त 2024 की है, जब दुलदुला थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग बच्ची अपने जीजा के घर आई थी। उसी रात वह अचानक लापता हो गई। दूसरे दिन फोन परउसने अपनी सहेली के यहां होने की बात कही, जिससे परिवार की चिंता खत्म हो गई। हालांकि, पुलिस की जांच में सामने आया कि नाबालिग का प्रेम संबंध कुनकुरी क्षेत्र के महुआटोली निवासी हेमंत प्रधान से था। हेमंत ने नाबालिग को अपने खेत के पास बने आउट हाउस में रखा था।

प्रेम त्रिकोण में खुदकुशी की कहानी
पुलिस के अनुसार, हेमंत के मोबाइल पर दूसरी लड़की से बात करने को लेकर नाबालिग नाराज हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में अपनी प्रतिद्वंद्वी को भी वहां बुला लिया। इस दौरान हेमंत और उसकी दूसरी प्रेमिका के बीच के संबंधों को देखकर नाबालिग ने आउट हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


शव को ठिकाने लगाने की साजिश
जब हेमंत ने नाबालिग का शव देखा, तो उसने अपने बड़े भाई नितेश प्रधान और चाचा सचनंदन प्रधान के साथ मिलकर शव को अपने खेत में दफना दिया। इसके बाद शव के ऊपर धान की रोपाई कर दी। घटना को छिपाने के लिए हेमंत अगले ही दिन हैदराबाद भाग गया।

जांच और खुलासा
घटना के एक माह बाद भी जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने सितंबर 2024 में दुलदुला थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। एसपी शशिमोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की विशेष टीम गठित की।जांच में पता चला कि बच्ची का प्रेम प्रसंग हेमंत प्रधान से था। तकनीकी जांच के बाद हेमंत के हैदराबाद में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने हैदराबाद से उसे गिरफ्तार कर जशपुर लाया। पूछताछ में हेमंत ने पूरे मामले का खुलासा किया।

आरोपी और सहआरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खेत में दफन शव को निकाला। शव की पहचान मृतिका की मां ने की। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉक्टरों ने जांच की। घटनास्थल पर एसपी शशिमोहन सिंह,डीएसपी चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी दुलदुला कृष्णा साहू, और कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें