फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: खेत में ट्रांसफार्मर के नीचे मिला शख्स का शव, शिनाख्तगी के बाद जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Apr 2025 01:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में खेत में ट्रांसफार्मर के नीचे एक शख्स का शव मिला है। शव की शिनाख्त हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी के सोरिद वार्ड में ट्रांसफार्मर के नीचे खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त राजेश रजक (58) के रूप में की है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि पांच अप्रैल की रात में सोरिद खार बाईपास किनारे खेत में किसानों ने औंधे मुंह पड़ी एक व्यक्ति की लाश देखी। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की। शव ट्रांफार्मर के नीचे पड़ा था, इसलिए पुलिस ने पहले विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन मौके पर विभाग के कर्मचारी लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंचे।

पहुंचने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने करंट की सप्लाई कर चेक किया, जिसके बाद शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इधर बताया गया है कि मृतक राजेश रजक अपने घर से शनिवार की सुबह छह बजे से निकला हुआ था, जिसकी परिजन छानबीन कर रहे थे। इसके बाद रात में परिजनों को शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के जले हाथ को देखकर करंट से मौत की आशंका है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें