फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल वाले बाबा का दावा- छत्तीसगढ़ में बनवाएंगे चौथी बार भाजपा की सरकार, 3 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 30 Aug 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
Baba
विज्ञापन
कंबल वाले बाबा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल बाबा चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर यानी चौथी बार भाजपा की सरकार बने। यही नहीं इसके लिए वह 65 कुण्डलीय बगलामुखी यज्ञ करने वाले हैं। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और कंबल वाले बाबा के नाम से चर्चित गणेश भार्गव का कहना है कि यह यज्ञ 16 दिन तक चलेगा। यज्ञ में करीब 3 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान हैं। हालांकि यह रकम कहां से आएगी इसका बात का कोई खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


हालांकि बाबा ने कहा कि जो इस यज्ञ में बैठेंगे वही इस यज्ञ का खर्चा उठाएंगे। बाबा जल्दी ही तारीख और यज्ञ कहां किया जाएगा इसकी घोषणा करने वाले हैं। बता दें कि राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की बाबा के करीबियों में गिनती होती है। बाबा दावा कर रहे हैं कि यज्ञ के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ को हिन्दू महासभा और यादव समाज संयुक्त रूप से करेगा। इसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर कार्यकर्ताओं और आरएसएस से जुड़े संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें