फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने किया CGPSC दफ्तर का घेराव: बैरिकेड्स तोड़कर अंदर तक घुसे, सरकार पर लगाया अपनों को उपकृत करने का आरोप

Fri, 19 May 2023 08:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज सीजीपीएससी के अभ्यर्थियों के साथ पीएससी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तीन-तीन बैरिकेड्स तोड़कर के पीएससी कार्यालय में अंदर तक घुसकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सीजीपीएससी दफ्तर का घेराव करते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज सीजीपीएससी के अभ्यर्थियों के साथ पीएससी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तीन-तीन बैरिकेड्स तोड़कर के पीएससी कार्यालय में अंदर तक घुसकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीएम भूपेश बघेल और टामन सिंह सोनवानी के इस्तीफे की मांग की। मुर्दाबाद की नारे लगाए गए। भाजयुमो ने कहा कि सीजीपीएससी के अभ्यर्थियों की मांग है कि जो परिणाम आये हैं, वो निरस्त कर फिर से परीक्षा कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन







भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि जिस दिन से यह पीएससी मेंस का परिणाम आया है। अभ्यार्थियों में बहुत नाराजगी है क्योंकि सभी बड़े अधिकारियों ने अपने पूरे परिवार को इस परिणाम में अधिकारी बनवा दिया। पीएससी के चेयरमैन ने अपने दत्तक पुत्र को डिप्टी कलेक्टर बनवा दिया। मेरिट लिस्ट में कांग्रेस नेता के बेटी-दामाद, संगे संबंधी, रिश्तेदार, डीआईजी की बेटी शामिल हैं। मेरिट लिस्ट में में पूरी तरह से भ्रष्टाचार दिख रहा है। कितने सालों से लोग इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। अपने भविष्य के लिए अपने माता-पिता के सपने के लिए आज उन सब सपनों को भूपेश बघेल सरकार ने चकनाचूर कर दिया है। इतनी बड़ी संस्थान जहां से लोग राज्य की तरक्की के लिए चुने जाते हैं, पर इस क्षेत्र को भी भूपेश सरकार ने बदनाम कर दिया है। 
विज्ञापन




'75-75 लाख में लोगों का भविष्य बेचा'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार ये सिद्ध हो चुका है। कोल्, शराब,चावल,गोठान अब पीएससी घोटाला भी शामिल हो गया है। 75-75 लाख में लोगों का भविष्य बेच दिया गया। कितने मुश्किल से मा बाप अभ्यर्थी कर्ज लेकर के डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, अधिकारी बनने के लिए पढ़ाई करता है।
विज्ञापन




हजारों-करोड़ों के घोटाले के बाद भी राज्य सरकार डर नहीं रही है। सबका हिसाब किताब इसी जन्मनिकलता है। 5 साल पूरे भी नहीं हुए है भूपेश सरकार के और सिर्फ घोटाला घोटाला ही निकल रहा है। कांग्रेस पार्टी घोटाले वाले पार्टी है। एक परिवार की पार्टी से और कुछ उम्मीद कर भी नहीं सकते। 



भाजयुमो ने कहा- CM का मतलब "कलेक्शन मास्टर"
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के एटीएम हैं भूपेश बघेल। CM का मतलब "कलेक्शन मास्टर" हो गया है। भाजयुमो युवाओं के साथ खड़ी है। सीजीपीएससी के अभ्यर्थियों की मांग है कि जो परिणाम आये है वो निरस्त कर फिर से परीक्षा कराई जानी चाहिए। इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, गौरीशंकर श्रीवास, गुंजन प्रजापति,प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, रितेश मोहरे, जिला रकीपुर भाजयुमो प्रभारी मनीष पांडे, सुजीत पांडे,जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता आदि शामिल हुए। 




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें