फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की हत्या कर चुनाव जीतना चाहती है बीजेपी': रच रही साजिश,छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा आरोप

Sat, 06 May 2023 07:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी मणिकांत राठौर के वायरल ऑडियो को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। हत्या कराकर चुनाव जीतना चाहते हैं। इसके लिए वह षड़यंत्र रच रही है। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी मणिकांत राठौर के वायरल ऑडियो को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। हत्या कराकर चुनाव जीतना चाहते हैं। इसके लिए वह षड़यंत्र रच रही है। 

विज्ञापन


भाजपा कांग्रेस नेताओं को जख्मी कर उनकी हत्या कर चुनाव जीतना चाहती है। कर्नाटक की जनता को बताने के लिए भाजपा के पास ना तो मुद्दा है ना कोई योजना। 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाली कर्नाटक भाजपा सरकार को बदलने का मन कर्नाटक की जनता ने बना लिया है। ऐसे में करारी हार और मोदी की गिरती छवि को बचाने के लिए बीजेपी अब षड्यंत्र रच रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे देश में भाजपा जन समर्थन खो रही है। नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ दिन-ब-दिन गिर रहा है। वादाखिलाफी और झूठ से जनता त्रस्त है। ऐसे में जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है जिन राज्यों में विपक्षी दल मजबूती से जनता की आवाज को उठा रहा है, उन राज्यों में नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है। ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी संस्थाओं को भेजकर विपक्षी दल के नेताओं का चरित्र हनन का षड्यंत्र कर रही है। 
विज्ञापन


हार से डरकर भाजपा रच रही हत्या का षड्यंत्र: गिरीश देवांगन
खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रहे हैं, उससे यह समझ में आता है कि भाजपा कांग्रेस पार्टी से मानसिकतौर पर हार चुकी है। भाजपा ध्रुवीकरण, सांप्रदायिकता जैसे अपने पुश्तैनी दांवपेच अपनाने के बाद भी कर्नाटक में खुद को हारता हुआ महसूस कर रही है। अमित शाह अपनी हार से डरकर कर्नाटक की जनता को धमकाने से भी नहीं चूक रहे हैं और खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार आने पर राज्य में सांप्रदायिक दंगे होंगे। भाजपा अपनी हार से बचने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। गोडसे के अनुयायी जब भी कांग्रेस की विचारधारा से हारते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व की हत्या की साजिश रचना शुरू कर देते हैं।

कर्नाटक हार के डर से बौखलाई भाजपा अब हत्या पर उतारू: धनंजय सिंह ठाकुर
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनावी हार के पूर्वानुमान से हतोत्साहित भाजपा इस हद तक गिर चुकी है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार की हत्या कर देना चाहती है। चितपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बोम्मई के चहेते मणिकांत राठौड़ का ऑडियो लीक हुआ है जिसमें वो साफ-साफ मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार की हत्या की साजिश रचते हुऐ नजर आ रहे हैं। गोंडसेवादियों को  एक 80 साल के बुजुर्ग नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आँखों में चुभ रहे हैं। कर्नाटक में भाजपा नेतृत्व ध्रुवीकरण, धमकी और सांप्रदायिकता जैसे कई हथकंडे अपना कर देख चुकी है फिर भी भाजपा को अपनी करारी शिकस्त साफ साफ नजर आ रही है।

'सत्ता के लिए भाजपा का नफरत, हिंसा'
छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा के उम्मीदवार मणिकांत राठौर के ऑडियो रिकॉर्डिंग से भाजपा का अपराधिक चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है। कर्नाटक में संभावित चुनावी हार से भयभीत भारतीय जनता पार्टी अपने आजमाएं हुए राजनीतिक टूल्स पर काम कर रही है। इतिहास गवाह है कि भाजपाई चुनावी लाभ के लिए नफरत, हिंसा, उन्माद भड़काने और षडयंत्र रचने से नहीं चूकते। कभी बुल्डोजर तो कभी ठीक कर देने की खुलेआम धमकियां भाजपा के नेता सार्वजनिक सभाओं में देते रहे हैं। कर्नाटक में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के तमाम प्रयास असफल होने के बाद कुंठित भाजपाई अब कायराना हरकत पर उतारू हैं। प्रधानमन्त्री मोदी और देश के गृहमंत्री बताएं की क्या भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और उनके परिवार का सफाया करना चाहती है? देश के प्रधानमंत्री मोदी जी विगत 1 हफ्ते से कर्नाटक में जमें हैं, क्या इसी दौरान यह षडयंत्र रचा गया? उनके चहेते भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर को किसका संरक्षण है? इस षडयंत्र में और कौन-कौन शामिल हैं?

कौन हैं मणिकांत राठौड़?

  1.  चित्तपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार
  2.  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सबसे चहेते
  3. वायरल ऑडियो में वह कह रहे हैं - "खरगे के परिवार का सफाया कर देंगे"
  4.  उसके खिलाफ 40 से अधिक आपराधिक मामले
  5. हत्या का प्रयास
  6. अन्ना भाग्य चावल का अवैध परिवहन
  7. ड्रग्स और नशीले पदार्थों की तस्करी
  8. आग्नेयास्त्रों का अवैध कब्जा
  9. आपराधिक धमकी


भाजपा ने  खड़गे का उपहास उड़ाया 

  • 27 फरवरी, 2023: पीएम मोदी ने कांग्रेस के महाधिवेशन के दौरान खरगे के छतरी के नीचे नहीं खड़े होने पर अपनी व्यंग्यात्मक और भद्दी टिप्पणी करके उपहास उड़ाया था। 
  • 2 मई, 2023 : भाजपा विधायक और महासचिव, मदन दिलावर ने मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए "मृत्यु" की कामना की और कहा "कांग्रेस अध्यक्ष 80 वर्ष के हैं; भगवान उन्हें कभी भी उठा सकते हैं”
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें