फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी बोले- संस्कृत अनिवार्य कर दो

Thu, 03 Nov 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Getty images
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने संस्कृत को अनिवार्य भाषा बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संस्कृत को अनिवार्य भाषा बना देना चाहिए क्योंकि पूरे देश में हर भाषा में संस्कृत है। स्वामी रायपुर में बुधवार को एक व्याख्यान में 'सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं चुनौतियां' विषय पर बोल रहे थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

'संस्कृत कंप्यूटर के लिए सबसे अनुकूल भाषा'

2 of 4
- फोटो : Getty images
स्वामी ने कहा कि संविधान में कहा गया है कि हिन्दी में संस्कृत के शब्दों का प्रयोग होना चाहिए। संस्कृत कंप्यूटर के लिए सबसे अनुकूल भाषा है। यह बात नासा ने भी मानी है।
विज्ञापन

'जेएनयू का नाम बदलकर सुभाष चंद्र बोस के नाम किया जाना चाहिए'

3 of 4
- फोटो : Getty images
गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए स्वामी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के खानदान में कोई भी 12 वीं पास नहीं कर पाया। नेहरू खुद केम्ब्रिज गए थे, पर फेल होकर लौट आए। उन्होंने कहा कि जेएनयू का नाम बदलकर सुभाष चंद्र बोस के नाम किया जाना चाहिए। सुभाष पढ़े लिखे थे, नेहरू नहीं।
विज्ञापन

तीन तलाक पर क्या बोले स्वामी ?

4 of 4
- फोटो : Getty images
स्वामी ने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन में लागू नहीं है तो यहां क्यों लागू हो। उन्होंने कहा कि इंडिया इंडियन पीनल कोड लागू है जो सबके लिए समान है । अगर पुरुष तलाक तलाक तलाक बोल सकता है तो महिला क्यों नहीं। शरीयत में तो और भी प्रावधान है उसे भी लागू करो। जैसे- आंख के बदले आंख, चोरी के बदले हाथ काट दो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें