बीजेपी नेताओं ने किया केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल का गर्मजोशी के साथ स्वगात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय जल शक्ति एवं रोजगार कल्याण राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान रायपुर आगमन माना एयरपोर्ट पर भाजपा बीजेपी नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य छगनलाल मुंदड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल और जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ शामिल थे।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने रायपुर रेल मंडल के सामुदायिक भवन डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में आयोजित पीएम रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए 212 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार निरंतर फैसले ले रही है। वीडियो कॉन्फेंसिंग से पीएम मोदी ने कहा कि आज का नया भारत नई रणनीति के साथ चल रहा है। इससे देश में नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। साल 2014 के बाद से भारत में प्रोएक्टिव अप्रोच अपनाई है, जिसने रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पहले इसकी परिकल्पना भी नहीं की गई थी। साल 2014 के बाद नई संभावनाएं देखने को मिली है।
वीडियो कॉन्फेंसिंग से पीएम मोदी भी जुड़े
वीडियो कॉन्फेंसिंग से पीएम मोदी ने कहा कि भारत 15 हजार करोड़ के डिफेंस इक्विपमेंट का विदेशों में निर्यात कर रहा है। इससे रोजगार के अवसर तैयार हो रहे है। जब देश ने वर्ष 2014 में हमें सेवा का मौका दिया था, तब भारत में ज्यादातर बिकने वाले मोबाइल फोन विदेशों से आयात किए जाते थे। अब हम घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ ही मोबाइल फोन का निर्यात भी कर रहे हैं। इससे भी रोजगार के नए अवसर बने हैं। आज आधुनिक सेटेलाइट से लेकर बायो ट्रेन तैयार हो रही है। 30 हजार से ज्यादा एलएचबी कोच बनाए गए हैं।
रायपुर में 212 और बिलासपुर में 254 लोगों को मिला नियुक्ति पत्र
यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। देशभर से चुने गए नवनियुक्त कर्मियों को भारत सरकार के तहत रेलवे, पोस्टल, फाइनेंस, हायर एजुकेशन केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स ने विभिन्न पदों पर कार्य करने के लिए शामिल किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कुल 2107 नवनियुक्तकर्मियों में से बिलासपुर में 254 और रायपुर में 212 नवनियुक्तकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। रापपुर में सुनील सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार उपस्थित रहेंगे रहे।