फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: डॉक्टर के साथ मारपीट और गाली गलौज करने वाला भाजपा नेता साथियों के साथ गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2023 08:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

सार

राजनांदगांव में जिला अस्पताल के पास होटल में डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले भाजपा नेता और अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। 
विज्ञापन
भाजपा नेता साथियों के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव में जिला अस्पताल के पास होटल में डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले भाजपा नेता और अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। 10 अगस्त को रात्रि 9 बजे के करीब डॉक्टर अभिनव पंचारी अपने साथियों के साथ चाय पीने के लिए गए हुए थे इस दौरान भाजपा नेता गोलू गुप्ता द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मामूली विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन

घटना में डॉक्टर बुरी तरीके से घायल हो गए थे इसकी रिपोर्ट बसंतपुर थाना पुलिस में दर्ज कराई गई थी दोनों पक्षों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई वहीं आज बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले में भाजपा नेता दक्षिण मंडल के महामंत्री गोलू गुप्ता को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले में भाजपा नेता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी प्रषांत गुप्ता उर्फ गोलू, राहुल यादव, राकेश साहू, साहिल सिंग, कन्हैया यादव को गिरफ्तार कर बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें