फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba : भाजपा पार्षद महापौर राजकिशोर प्रसाद के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव, बोले- नहीं रहा विश्वास

Thu, 10 Aug 2023 02:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

महापौर राजकिशोर प्रसाद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के 30 पार्षदों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इस अविश्वास प्रस्ताव में कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्र की जनता को महापौर के ऊपर अब विश्वास नहीं रहा है।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में महापौर राजकिशोर प्रसाद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के 30 पार्षदों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। 21 बिंदुओं में महापौर के कार्यकाल की कमियों और नाकामियों को रेखांकित करते हुए नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल की अगुवाई में अविश्वास प्रस्ताव जिलाधीश सौरभ कुमार को सौंपा गया।

विज्ञापन


महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद नगर निगम के गलियारे में राजनीतिक सरगर्मी में बढ़ गई। साथ ही नगरजनों की निगाहें भी इस ओर टिकी हैं कि अविश्वास प्रस्ताव पर आगामी दिनों में क्या होगा। नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 23 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त पत्र कलेक्टर को सौंपा गया। इस अविश्वास प्रस्ताव में कहा गया है कि शहर में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प पड़े हैं। नगर निगम क्षेत्र की जनता को महापौर के ऊपर अब विश्वास नहीं रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें