फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावः भाजपा के 3 मंत्रियों और 21 विधायकों का टिकट कटना लगभग तय

Tue, 18 Sep 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

साल के आखिर में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इस बार टिकटों के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी काफी सजग है। पार्टी हर हाल में चौथी बार भी विधानसभा चुनाव जीतने की जुगत में जुटी हुई है। भाजपा मिशन 65 प्लस के लक्ष्य को पाने के लिए 43 सीट पर नये चेहरों मौका दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी विधानसभा चुनाव में पहली बार कई बड़े चेहरों की टिकट काट सकती है जिनमें भाजपा के कई मंत्री और विधायक शामिल हैं।

विज्ञापन


आईएनएच की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी ऐसे मंत्रियों और विधायकों की पहचान करने में जुटी हुई है, जिनके टिकट काटे जाने हैं। जिनके टिकट काटे जाने हैं उनमें 3 मंत्रियों के साथ 21 विधायकों के नाम शामिल हैं। 

ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ अदिवासियों पर चल रहे 20 हजार पुलिस केस खत्म करेगी रमन सरकार
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के 5 मंत्री चुनाव हार गए थे। इसलिए पार्टी इस दफे कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहेगी। पार्टी यह रणनीति एंटी इनकम्बेंसी को दूर करने के लिए अजमाने जा रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी सर्वे में जिन विधायकों और मंत्रियों का नाम सी और डी ग्रेड पर आएगा उनका टिकट कटना लगभग तय हैं। 
विज्ञापन


इन बड़े चेहरों में वे नाम शामिल है जो पिछले चुनाव में अपनी सीट हार गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य की पाटन और रायपुर ग्रामीण सीट पर पार्टी जातिगत समीकरण को तवज्जो देगी। गौरतलब है कि राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। 

ये भी पढ़ेंः सीएम रमन सिंह को 'टिकट नहीं मिला तो मिसाइल से उड़ा दूंगा' की धमकी देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें