फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: राहुल सूर्यवंशी नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या, किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 04 Sep 2024 02:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा बछेरापारा में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना से युवक की जान चली गई। आज बुधवार की सुबह करीब 9 बजे 23 वर्षीय राहुल सूर्यवंशी नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
चाकू मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा बछेरापारा में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना से युवक की जान चली गई। आज बुधवार की सुबह करीब 9 बजे 23 वर्षीय राहुल सूर्यवंशी नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आकाश उर्फ राहुल तिफरा के बछेरापारा में खड़ा था तभी एक युवक उससे मिलने पहुंचा। कुछ ही देर में दोनों की किसी बात को लेकर आपस मे विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी युवक धारदार चाकू से हमला कर दिया जिससे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 

घटना के बाद आकाश के कुछ दोस्त दुर मे थे जो वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मर्ग पंचनामा के बाद आरोपी की तलाश शुरू की जो अब पुलिस के हिरासत मे है हलाकी हत्या के कारण की जानकारी अभी नही मिल पाई है पुलिस पुछताछ मे पता चलेगा वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें