फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: जिले की सभी छह सीटों के लिए 17 नवंबर को होगा मतदान, मैदान में हैं 108 प्रत्याशी

Wed, 15 Nov 2023 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

17 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जिले में कुल मतदाता 1,15, 73, 905 हैं, जिनमें 790972 पुरुष, 782842 महिला और 91 थर्ड जेंडर मतदाता है। इनमें 18 से 19 आयुवर्ग के 39,541 मतदाता हैं। 80 वर्ग आयु के 22038 वोटर हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि जिले में कुल छह विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें 17 नवम्बर को मतदान होगा। इन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 108 प्रत्याशी हैं, जिनमे 97 पुरूष, 11 महिला हैं। 

विज्ञापन

17 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जिले में कुल मतदाता 1,15, 73, 905 हैं, जिनमें 790972 पुरुष, 782842 महिला और 91 थर्ड जेंडर मतदाता है। इनमें 18 से 19 आयुवर्ग के 39,541 मतदाता हैं। 80 वर्ग आयु के 22038 वोटर हैं।

 

विधानसभा निर्वाचन 2018 में मतदान का प्रतिशत 70.07 था। जिले की विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र 01-01 दिव्यांग मतदान केन्द्र एवं 01-01 युवा मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा के उपरोक्त 12 मतदान केन्द्रों में से पांच मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्रों के रूप में चिन्हांकित किया गया है। जिले में अब तक कुल 545 और 80+ आयुवर्ग एवं दिव्यांग को घर जाकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों कर्मचारियों के 5932 मत पत्र मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें