फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह बोलीं- राज्य सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार, इसलिए कई अफसर जेल में

Sun, 23 Jul 2023 11:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

सरगुजा से लोकसभा सांसद और केन्द्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार के संरक्षण में उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
रेणुका सिंह, केंंद्रीय मंत्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से लोकसभा सांसद और केन्द्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार के संरक्षण में उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसलिए लगातार प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई हो रही है। कई अधिकारी जेल में है और कइयों से लगातार पूछताछ जारी है। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंची थीं। 

विज्ञापन


पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से माफिया से घिरी हुई है। अरपा नदी के संरक्षण का नारा देकर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई। अरपा विकास प्राधिकरण बनाया, लेकिन सरकार और संगठन में बैठे लोग अवैध उत्खनन करने में लगे हुए हैं। नदी में डूबने से बच्चों की मौत मामले में सरकार को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।

रेणुका सिंह ने कहा कि, सरकार से जुड़े हुए लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ में माफिया राज चलाया जा रहा है। कहा कि, कांग्रेस सत्ता पाने के बाद जनता के साथ और जनता के लिए काम करने के बजाए खुद के लिए काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी करते नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें