दरअसल, बिलासपुर मंडल के रायगढ़ किरोड़ीमल नगर स्टेशन के बीच चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का किया जाएगा काम। साथ ही रायपुर रेल मंडल के सिलियरी-मांढर रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गार्डन लॉन्चिंग और तीसरी लाइन विद्युतीकरण के चलते ट्रेन प्रभावित रहेंगे। नवरात्रि पर्व के बीच ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्राओं की मुसीबत बढ़ सकती है।
गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेनें
दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।