फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: रेलवे स्टेशन पर कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार; ओडिशा से हथियार लेकर जा रहा था यूपी

Wed, 31 May 2023 04:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

पूछताछ में पता चला कि, आरोपी मिथुन नायक उत्तरप्रदेश के औरैया का रहने वाला है। वह ओडिशा के संबलपुर से हथियार लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा था। हालांकि, ओडिशा में ये हथियार उसे किसने दिया उसकी जानकारी युवक नहीं दे रहा है।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने बुधवार को कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से दो कट्टे और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी ओडिशा से हथियार लेकर यूपी जा रहा था। उसके ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जीआरपी की टीम ने रुटीन चेकिंग के दौरान जोनल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर एक युवक को संदिग्ध दशा में देखा। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो गोलमोल जवाब देने लगा। इस पर टीम उसे पकड़कर थाने ले आई। वहां तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद बैग से एक पैकेट बरामद हुआ। खालने पर पैकेट में दो कट्टे और कारतूस मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि, आरोपी मिथुन नायक उत्तरप्रदेश के औरैया का रहने वाला है। वह ओडिशा के संबलपुर से हथियार लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा था। वह बिलासपुर से नर्मदा एक्सप्रेस में काशी जाने वाला था। हालांकि, ओडिशा में ये हथियार उसे किसने दिया उसकी जानकारी युवक नहीं दे रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें