फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: NSUI ने लॉन्च किया 'बोल छत्तीसगढ़िया बोल' प्रवक्ता चयन कार्यक्रम, कहा- BJP के झूठ को खत्म करेंगे

Fri, 14 Jul 2023 07:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में एनएसयूआई की ओर से शुक्रवार को 'बोल छत्तीसगढ़िया बोल' प्रवक्ता चयन कार्यक्रम लॉन्च कर दिया गया। 
विज्ञापन
एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने दी कार्यक्रम की जानकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एनएसयूआई की ओर से शुक्रवार को 'बोल छत्तीसगढ़िया बोल' प्रवक्ता चयन कार्यक्रम लॉन्च कर दिया गया। कार्यक्रम के जरिए युवाओं का चयन किया जाएगा, जो प्रदेश कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। 

विज्ञापन


एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला ने कहा कि, विपक्ष में बैठी भाजपा के द्वारा फैलाए जा रहे है झूठ को खत्म करने के लिए एनएसयूआई प्रवक्ताओं की फौज बन रही है। यह प्रवक्ता छत्तीसगढ़ के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पूर्व सरकार के भ्रष्टाचार और नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर योजना समिति,आत्मानंद स्कूल बनाकर प्रदेश सरकार अपने वादे को पूरा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें