बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में मां दसन बाई और उनके दो बेटे विवेक सिंगरौल व सत्यव्रत सिंगरौल शामिल हैं।
बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में मां दसन बाई और उनके दो बेटे विवेक सिंगरौल व सत्यव्रत सिंगरौल शामिल हैं।
विज्ञापन
दसन बाई शुक्रवार सुबह अपने खेत में जानवरों को रोकने के लिए घेराबंदी कर रही थीं। उनके साथ 23 वर्षीय बड़ा बेटा विवेक और 14 वर्षीय छोटा बेटा सत्यव्रत भी मौजूद थे। इसी दौरान खेत में बिछे जीआई तार अचानक करंट के संपर्क में आ गए। तीनों एक के बाद एक उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। करंट इतना तेज था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के समय मृतका के पति सीताराम सिंगरौल काम पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर पत्नी और बेटे नहीं मिले तो वे खेत पहुंचे। वहां उन्हें तीनों के शव पड़े मिले, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम
देर शाम होने के कारण शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। शनिवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना ही माना गया है। हालांकि खेत में करंट किस वजह से पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे का कारण और गांव में मातम
आशंका है कि किसी विद्युत लाइन के संपर्क में आने से तार में करंट आया होगा। संबंधित विभाग भी इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत से ग्राम भाड़म में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।