फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: वंदे भारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने किया पथराव, ट्रेन के शीशे टूटे; यात्रियों में मची खलबली

Wed, 22 Feb 2023 09:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

पथराव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस का विंडो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह है कि पथराव से केवल विंडो ही क्षतिग्रस्त हुई है, इस में सफर करने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत एक्सप्रेस में एक बार फिर पथराव की घटना देखने को मिली है। बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर सात के विंडो में नागपुर के भंडारा स्टेशन के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। 

विज्ञापन


पथराव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस का विंडो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह है कि पथराव से केवल विंडो ही क्षतिग्रस्त हुई है, इस में सफर करने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंची है। रेलवे की आरपीएफ टीम ने केस दर्ज कर शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि करीब ढाई महीने पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर से हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरुआत की थी। ट्रेन की शुरुआत होने के बाद अब तक सात मामले सामने आ गए हैं। जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा ट्रेन पर पथराव जैसी घटनाएं देखने को मिली है। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने भी अपने स्तर पर पटरियों के आसपास रहने वाले स्लम एरिया में लोगों को समझाने लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। बावजूद इसके वंदे भारत एक्सप्रेस में लगातार हो रही पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही जो  रेलवे प्रशासन के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें