फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: मां महामाया के दरबार पर मंत्री अग्रवाल ने टेका मत्था, बृजमोहन ने की छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना

Wed, 10 Apr 2024 06:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

वहीं इस बार पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और भाजपा 400 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करे इसकी भी कामना अग्रवाल ने की। 
 
विज्ञापन
मां महामाया के दरबार पर मंत्री अग्रवाल ने टेका मत्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज रतनपुर पहुँचे जहाँ उन्होंने मां महामाया के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि खुशहाली, शांति की कामना भी की। 

विज्ञापन

 

वहीं इस बार पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और भाजपा 400 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करे इसकी भी कामना अग्रवाल ने की। 

विज्ञापन

 

पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिफॉल्टर कहने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग मानसिक रूप से पूरी तरह विचलित हो गये हैं। इसलिए कांग्रेसी ऊलजलूल बातें कर रहे हैं, उन्हें लोकसभा चुनाव में हार नजदीक दिखाई दे रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें