फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आदिपुरुष' का विरोध: हिंदू संगठनों ने मल्टीप्लेक्स के बाहर की नारेबाजी, हनुमान चालीसा का पाठ करने बैठे

Sun, 18 Jun 2023 07:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

मूवी आदिपुरुष में रामायण के चरित्रों और उनके डॉयलाग्स को गलत तरीके से दिखाने के चलते विरोध बढ़ता जा रह है। मूवी को सिनेमा हॉल से हटाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में हिंदू संगठनों का विरोध तेज हो गया है। 
विज्ञापन
मूवी आदिपुरुष के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आदिपुरुष मूवी का विरोध तेज हो गया है। अब बिलासपुर में भी रविवार को हिंदू संगठनों ने सिविल लाइन स्थित मल्टीप्लेक्स के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाहर एकत्र हो गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच हनुमान चालीसा का पाठ भी जारी है। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने मल्टीप्लेक्स के अंदर भी घुसने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हुई है। फिलहाल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Jagdalpur: फिल्म आदिपुरुष के विरोध में हंगामा, सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच ने टॉकीज में लगे पोस्टर हटाए

विज्ञापन

 प्रदर्शन के दौरान ही हिंदू एकता संगठन ने नारेबाजी कर फ़िल्म का विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों ने फ़िल्म को बैन करने की मांग की है। सिविल लाइन पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें