फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: अनजान कॉल उठाते ही लड़की हुई निर्वस्त्र, फोन कटते ही की ये डिमांड, जिसे पूरा करते-करते किसान तबाह

Wed, 29 Nov 2023 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

दरअसल सरकंडा क्षेत्र के बैमा के एक किसान की सोशल मीडिया पर एक अनजान लड़की से पहचान हुई। दोनों की बातचीत होने लगी। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर भी बात होने लगी। लड़की उसे उकसाती रहती थी। 23 और 24 नवंबर की रात लड़की ने फिर किसान को वीडियो कॉल किया।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के एक किसान को ठगों ने साइबर फ्रॉड में फंसाया। न्यूड कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर उससे पांच लाख पचास हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

विज्ञापन

दरअसल सरकंडा क्षेत्र के बैमा के एक किसान की सोशल मीडिया पर एक अनजान लड़की से पहचान हुई। दोनों की बातचीत होने लगी। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर भी बात होने लगी। लड़की उसे उकसाती रहती थी। 23 और 24 नवंबर की रात लड़की ने फिर किसान को वीडियो कॉल किया। बातचीत के दौरान वह न्यूड हो गई और पीड़ित को भी बातों में फंसाकर उसके कपड़े उतरवा लिए। 

 

इस बीच लड़की ने स्क्रीन रिकॉर्डर ऑन कर वीडियो बना लिया था। उसने पीड़ित को वीडियो भेजा और ब्लैकमेल करने लगी। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने से बदनामी के डर से पीड़ित ने लड़की के खाते में पांच लाख पचास हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लड़की ने इसके बाद भी पैसे मांगना बंद नहीं किया। इस बीच कुछ और लोगों ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर पैसे की मांग की। इससे किसान डर गया। उसने सरकंडा थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस संबंधित मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें