फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बोले: प्रदेश में भगवान राम को लेकर हो रही राजनीति, कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

Tue, 09 Jan 2024 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

पूर्व मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी शुरुआती दौर है, कहने और करने में बहुत अंतर है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भगवान राम को लेकर राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद राम वन गमन मार्ग को पर्यटन सर्किट से जोड़कर विकसित करने का काम किया, कौशल्या मंदिर हमने चंदखुरी में बनवाया। छत्तीसगढ़ में खास करके हम लोगों ने भगवान राम की सेवा किया, लेकिन आशीर्वाद उस अनुपात में नहीं मिला।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी शुरुआती दौर है, कहने और करने में बहुत अंतर है, यह जितना बोल रहे हैं बढ़-चढ़कर के ऐसा काम करके दिखाएं। कानून व्यवस्था ठीक रहती तो भाजपा नेता की हत्या नहीं होती। यह सरकार बातों में ज्यादा चल रही है और अभी धरातल पर उतरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें