फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: तेजउ की मौत पर एक माह से आंदोलन पर परिजन, हत्या का आरोप; पुलिस बोली- हादसे का शिकार हुआ

Wed, 15 Mar 2023 05:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

जिला यादव समाज ने इसी मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस मामले में निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की जा रही है। साथ ही मृतक की पत्नी मीनाक्षी यादव को शासकीय सेवा देने की भी मांग की गई है। बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग एसपी ऑफिस, कलेक्ट्रेट और आईजी ऑफिस भी गए थे। 
विज्ञापन
परिजनों के साथ यादव समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करीब एक माह पहले जोरापारा निवासी गोवर्धन यादव उर्फ तेजउ यादव की मौत का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। मौत की जांच कराने की मांग को लेकर परिजन अभी तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि तेजउ की हत्या कर उसका शव फेंका गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच पूरी कर ली है। उसका कहना है कि तेजउ की मौत हादसा थी। दूसरी ओर यादव समाज ने दोषियों पर 14 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, तखतपुर निवासी तेजऊ यादव बिलासपुर शहर में रहकर बरसैय्या ट्रेडर्स के यहां ड्राइवरी का काम करता था। वह 6 फरवरी को ट्रेडर्स के मालिक की पार्टी में गया था। उसी रात करीब 10 बजे अमेरी चौक के पास संदिग्ध हालत में तेजउ का शव खून से लथपथ मिला था। बताया गया था कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इसके बाद तेजउ की पत्नी मीनाक्षी ने उसकी हत्या की आशंका जताई। इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ। जिसमें वह कार से उतरकर भागते हुए नाली में गिर जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की मांग पर एसपी संतोष सिंह ने जांच टीम बनाई थी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार सवार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। बताया कि जांच के दौरान तेजउ से कार के अंदर भी मारपीट के साक्ष्य नहीं मिले। वहीं परिजनों का कहना है कि तेजउ गाड़ी से उतरकर क्यों दौड़ा? दूसरी ओर आरोपियों का कहना है कि घटना वाली रात तेजउ नशे में धुत था। गाड़ी नहीं चला पा रहा था। उसे रुकने को कहा तो गाड़ी छोड़कर भागा और नाली में गिर पड़ा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें