फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: निलंबित पीसीएस सौम्या चौरसिया की जमानत मामले में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Mon, 17 Apr 2023 07:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

सौम्या चौरसिया रायपुर केंद्रीय जेल में बंद है। ईडी ने कोल  परिवहन घोटाले के मामले में चालान भी अदालत में प्रस्तुत कर दिया है। ईडी के विशेष अदालत में सौम्या चौरसिया ने पूर्व में जमानत याचिका लगाई थी, जहां से जमानत खारिज होने के बाद सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
सौम्या चौरसिया को कोर्ट ले जाते अफसर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और मुख्यमंत्री की पूर्व उप सचिव सौम्या की जमानत मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद हैं। रायपुर कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद सौम्या ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन


सौम्या चौरसिया मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ थीं। ईडी ने कोल परिवहन में वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर प्रदेश सरकार के आईएएस अफसरों और कारोबारियों के घर छापेमारी की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें कोल परिवहन मामले में आरोपी बनाकर जेल दाखिल कर दिया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें