फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बिलासपुर में पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, तीन से चार लोगों के जिंदा जलने की आशंका

Sun, 22 Jan 2023 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रतनपुर थाना इलाके के पोड़ी पेट्रोल टंकी के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार तीन से चार लोगों की जलकर मौत हो गई। अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार देर रात 1:00 बजे यह घटना हुई। 
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर रतनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची। बताया जा रहा है कि कार में इतनी जबरदस्त आग थी कि कार सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल कार में सवार लोग कहां के हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें