फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: जिले में मासूम से दुष्कर्म की एक और वारदात, दो नाबालिगों ने दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में नाबालिगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में तीन वर्षीय मासूम के बाद अब एक और पांच वर्षीय मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है। दो नाबालिगों ने मासूम को हवस का शिकार बनाया है। चॉकलेट देने के बहाने मासूम को घर ले जाकर नाबालिगों ने वारदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों नाबालिगों को न्यायिक रिमांड पर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

विज्ञापन

 

दरअसल, मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। जहां 5 वर्षीय मासूम दरिंदों के हवस का शिकार हुई है। जानकारी के मुताबिक पांच वर्षीय मासूम को गांव के ही 15 वर्षीय दो किशोर चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गए। यहां दोनों ने मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया। मासूम रोते बिलखते अपने घर पहुंची, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
 

परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में नाबालिगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। बहरहाल, दोनों नाबालिगों को न्यायिक रिमांड बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। गौरतलब है कि तीन दिन के भीतर ये दूसरी घटना है जिसमें दो मासूम दरिंदगी के शिकार हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें