फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी सरकार गुमराह कर रही': AICC के संयुक्त सचिव जांगिड़ बोले- पार्टी की योजनाओं को लोगों के बीच लेकर जाएंगे

Mon, 17 Apr 2023 07:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी ने बताया कि, संगठन को मजबूत करते हुए गांव स्तर तक लोगों को सरकार की योजना का लाभ मिले इसके लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं को कोई नाराजगी है तो सीधे बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विजय जांगिड़, संयुक्त सचिव एआईसीसी और छत्तीसगढ़ सह प्रभारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार देश को गुमराह करने का काम कर रही है। प्रतिरोध में उठने वाले स्वर को दबाने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार और पार्टी के काम व योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्हें जनाओं के बारे में बताएगी। जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उनके लिए भी प्रयास किया जाएगा। संयुक्त सचिव सोमवार को बिलासपुर में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


जिला और शहर कांग्रेस कमेटी का संयुक्त विस्तारित बैठक में शामिल होने पहुंचे संयुक्त सचिव जांगिड़ ने पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान चुनाव को देखते हुए बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने और राज्य सरकार के काम को लेकर जाने की रणनीति बनी। सह प्रभारी ने बताया कि, संगठन को मजबूत करते हुए गांव स्तर तक लोगों को सरकार की योजना का लाभ मिले इसके लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं को कोई नाराजगी है तो सीधे बात कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की बैठक के दौरान एक समय हंगामे की भी स्थिति बनी। बोलने का मौका नहीं देने पर शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने आपत्ति जताई। जिसके बाद शहर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच कहा सुनी की स्थिति बन गई। उस समय सहप्रभारी विजय जांगिड़ भी वहां मौजूद थे। ऐसे में उन्होंने अनुशासनहीनता पर जमकर नाराजगी जताई और कार्रवाई की भी चेतावनी दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। सहप्रभारी ने कहा कि, पार्टी में अनुशासन और उसका पालन करना जरूरी है। हर बैठक का अपना मापदंड होता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें