फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई, एक लाख की रिश्वत मांगते घूसखोर अधिकारी गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 17 May 2024 10:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में आरआई को गिरफ्तार किया है। तहसील कार्यालय में आरआई संतोष देवांगन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसीबी ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। आरआई सन्तोष देवांगन प्रार्थी से जमीन से संबंधित काम के बदले रिश्वत मांग रहे थे। एसीबी ने तहसील परिसर में पैसे लेते रंगे हाथ  पकड़ा है।
विज्ञापन


दरअसल, तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी प्रवीण कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर के कार्यालय में शिकायत की थी कि ग्राम तोरवा में उसकी जो भूमि स्थित है। उसके सीमांकन कार्य के लिए उसने नियम अनुसार आवेदन प्रस्तुत किया था। इस कार्य के लिए उसने जूना बिलासपुर के संतोष कुमार देवांगन राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया तो उसने सीमांकन के लिए 2.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की और एक लाख पहले किस्त से लेकर आज 17 मई को बुलाया था।

लेकिन प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था। इस दौरान सत्यापन किया गया तो शिकायत सहीं पाई गई। जिसके बाद ट्रैप आयोजित कर राजस्व निरिक्षक संतोष कुमार देवांगन को तहसील परिसर बिलासपुर में प्रार्थी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें